aajtaktimes

अदभुत : बन्द आँखों से देखने की क्षमता को सलाम

जौनपुर। कल्पना से भी परे बन्द आँखों से देख लेने की अद्भूत क्षमता है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जिले के पुराना पानदरीबा निवासी संजीव चौरसिया पत्रकार के 14 वर्षिय पुत्र काशीनाथ चौरसिया ने जिसे देख लोग भौच्चका रह गये। इसे देखने जौनपुर जिले के पानदरीबा में लोगो की भीड़ लग गई संजीव चौरसिया के 14 वर्षिय पुत्र काशी के इस अद्भूत कार्यक्रम को देख लोग दांतों तले अगुलियां दबाने लगे। काशी इस समय 9 वीं कक्षा का छात्र है जिसने छः दिनों का योगा क्लास किया जिसमें प्रतिदिन 5 घण्टे का क्लास करना होता है उक्त योगा मेें कमेस्टी, ईश प्रार्थना, डांसिग योगा, आई टेस्ट, ओम का जाप और अधिक शोर में स्लिपिंग योगा शामिल था। 6 दिन के अभ्यास के बाद अब काशीनाथ बन्द आँखो पर पट्टी बाँध कर किसी भी कागज को देखने पर उसका रंग और उस पर लिखे हुए शब्दों का स्याही के रंग के साथ पढने लगता है ऐसा कैसे सम्भव है इसके जवाब में काशीनाथ ने बताया कि यह एक विज्ञान है जिसे अभ्यास द्वारा आन्तरिक शक्ति को जागृत किया जाता है। इसमें मन को एकाग्र होना जरूरी है काशी की माता माया चौरसिया अपने पुत्र में इस तरह की अद्भूत शक्ति जागृत होने से बहुत प्रशन्न है वही उनके दादा - दादी इस अद्भूत शक्ति को देखकर फूले नही समा रहे है।

Related

UP 5745108975188360681

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item