aajtaktimes

कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू

सभी ब्लाकों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित
समाचार प्रेषण तक जारी रहा जिपं सदस्यों के वोटों की गिनती
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गत दिवस 4 चरणों में सम्पन्न हुये जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती रविवार को शुरू हुई जो प्रातः 8 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलती रही। जनपद के सभी 21 विकास खण्डों में मतगणना का काम शुरू हुआ जहां से निकली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जीत-हार का फैसला लगभग हो चुका था लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती जारी रही। मालूम हो कि जनपद में 83 जिला पंचायत सदस्य और 2077 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का चुनाव हुआ था जिसके लिये सभी विकास खण्डों में कुल 1773 ग्राम पंचायतों में बने 4693 बूथों पर मतदान की गिनती हुई। देखा गया कि वोटों की गिनती के लिये न्याय पंचायतवार टेबल बनाया गया था जहां एक न्याय पंचायत स्तर पर दो टेबल था जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य व दूसरा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये रहा। वोटों की गिनती के लिये जहां मतगणना केन्द्र के अंदर जोनल व सेक्टर मजिस्टेªटों की निगरानी में मतगणना कार्मिक रहे, वहीं केन्द्र के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अलावा स्वयं जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह काफिले के साथ मतगणना स्थल का जायजा लेते रहे।

Related

news 9143574029109385573

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item