आमिर खान का उत्तर प्रदेश में स्वागत है - शिवपाल यादव
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_671.html
जौनपुर | यूपी के कद्दावर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि आमिर खान को देश छोड़ कर जाने की जरूरत नही वो चाहे तो उत्तर प्रदेश में आकर रह सकते है क्योकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेसा कलाकारों का सम्मान किया है और भारतीय जनता पार्टी साम्प्रदायिक पार्टी है| इतना ही नही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहाकि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को किसी भी महागठ बंधन की जरूरत नही हम अपने दम पर सरकार बनायेगे | शिवपाल यादव जौनपुर के केराकत में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे |
जौनपुर के केराकत क्षेत्र के बम्मावन गाँव में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहाकि जिस तरह से फिल्म अभिनेता आमिर खान के बयान बाद उनका विरोध किया जा रहा है वो गलत है | भाजपा ने साम्प्रदायिक पार्टी है और ऐसी ही राजनीती करती है जबकि सपा सभी को साथ लेकर चलती है | हमेसा से समाजवादी पार्टी ने कलाकारों का सम्मान किया है और आमिर खान को भी देश छोड़ कर जाने की जरूरत नही वो चाहे तो उत्तर प्रदेश आकर रह सकते है |
महागठ बंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी ने अकेले के दम पर चुनाव जीता है और 2017 में भी हम अकेले चुनाव जीत कर दिखायेंगे हमे किसी गठबंधन की जरूरत नही है | क्योकि हमारी सरकार ने काम किया है चाहे वो ओला वृस्टी रही हो या सूखा हमने हमेसा किसानो की मदद की है जबकि केंद्र की सरकार सिर्फ अच्छे दिनों के सपने दिखा रही है |
आगरा में पत्रकारों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किये जाने के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि सपा सरकार हमेसा पत्रकारों का सम्मान करती है लेकिन कुछ पत्रकार है जिन्हें पत्रकारिता पढ़ लेना चाहिए और कानून ब्यवस्था को भी ध्यान में रखना चाहिए |

