जाति व मजहब से ऊपर उठकर करें अपना मतदान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_691.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आपके मत पर ही देश व गांव का भविष्य बनता और
बिगड़ता है। आपका मत निर्णायक मत गांव व देश की तकदीर बदल सकता है। इसलिए
जाति व मजहब से ऊपर उठकर अपना मतदान करें इसी में ही गांव देश व सभी का
हित सुरक्षित है। उक्त उद्गार वरिष्ठ समााजसेवी राधेश्याम रावत ने अपने
एक जारी बयान में कहीं। उन्होने कहा कि आपके द्वारा किया गया मतदान
बहुमूल्य है। आपके द्वारा किया गया निर्णायक मत गांव और हिन्दुस्तान की
तकदीर बदल सकता है। इसमें किसी जाति व मजहब का कोई भेद भाव नही है। सभी
का मत समान है। सभी को मतदान करने का संविधान द्वारा अधिकार प्राप्त है।
इसलिए आने वाले 1 दिसम्बर को आप सभी लोगों से अपील की जाती है कि मतदान
अवश्य करें। जाति मजहब से ऊपर उठकर साक्षर, चरित्रवान, कर्मठ तथा
लोकप्रिय उम्मीदवारों का चुनाव करें। इसी में सभी बन्धुओं का हित
सुरक्षित है। गांव के ऐसे मुखिया का चयन करें जो जुआरी, शराबी न हो जो
सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाला हो जो कौमी एकता की मिसाल बन
जाये। साथ ही साथ ध्यान देेने योग्य बात यह है कि डमी लोगों का चयन कदापि
न करें जो किसी दूसरे के हाथों की कठपुतली बन जाये क्योंकि यदि वे चुनाव
जीत भी जायेंगें। तो वे नाम मात्र के ही गांव के मुखिया रह जायेंगें।
प्रधानी की बाग डोर किसी दूसरे के हाथों में होगी। ऐसा करने से गांव
तरक्की के रास्ते से काफी दूर छूट जायेगा। आप किसी भी दबाव व प्रलोभन में
न आयेें क्योंकि यह समय पांच वर्षों के बाद आता है। गुप्त मतदान है।
इसलिए काफी सूझ बूझ के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपका निर्णायक
मत गांव के चौमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। समय हाथ से
निकलने के बाद पश्चाताप करने से कोई अर्थ निकलने वाला नही है। आप सभी
बन्धुओं की चुनाव में भागीदारी विकास की नई रेखा व नई इबारत लिख देगा।