भूख से बाप बेटी की मौत !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_70.html
इलाहाबाद के बारा थाना के गीज पहाड़ी गॉव में भूख़ से एक बाप और उसकी बेटी की मौत की सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आननफानन में प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई। बारा तहसील के तीज गांव के तोता राम उर्फ़ समर जीत उम्र तीस साल और उसकी सात वर्षीय पुत्री राधा की भूख से मौत हो गई। वहां के स्थानीय लोगो का कहना है की समर जीत मज़दूरी कर के अपने परिवार का पालन पोषण करता था कमाई ना होने की वजह से वो अपना व अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते वो बीमार पड़ गया ठीक से भोजन न मिलने के कारण उसकी सात वर्षीय पुत्री भी बीमारी का शिकार हो गयी जिससे दोनों की मौत हो गई।
इलाहाबाद के बारा थाने के गीज पहाड़ी गाँव में आज एक परिवार की भूख से मौत की सूचना से सनसनी फ़ैल गई जैसे ही इसकी जानकारी जनपद के बड़े अधिकारी को लगी तो वो मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गए।गाँव के लोगो ने उनको बताया की तोता राम उर्फ़ समर जीत का परिवार बेहद गरीब है और जगलो में पत्तो को बीन बीन कर बेचा करते थे जिससे उनके घर में कभी कभी खाने को मिलता था लेकिन कुछ दिन से तोता राम उर्फ़ समर जीत और उनकी बेटी की तबियत ख़राब थी और भूख ने भी इनको मरने पर मजबूर कर दिया ।
तो वही इस पुरे मामले में प्रशासन भूख की बात को सिरे से नकार रहा है, अधिकारियो का कहना है की इनकी मृत्यु बीमारी की वजह से हुयी है लेकिन मामले की जाँच करायी जाएगी और अगर सत्यता होगी तो उचित कार्यवाही की जाएगी ।
तो वही इस पुरे मामले में प्रशासन भूख की बात को सिरे से नकार रहा है, अधिकारियो का कहना है की इनकी मृत्यु बीमारी की वजह से हुयी है लेकिन मामले की जाँच करायी जाएगी और अगर सत्यता होगी तो उचित कार्यवाही की जाएगी ।

