aajtaktimes

शिया कालेज में कर्बला के शहीदों की याद में निकला दुलदुल का जुलुस, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर । कर्बला के प्यासे शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 साथियो की शहादत की याद में शिया कालेज में 16 सफर का ऐतिहासिक मातमी जुलुस निकला । जिसमे शबीहे दुलदुल , शबिहे अलम , और अमारियो की शबीह मातमी अंजुमनो ने निकालकर कर्बला के शहीदों को आंसुओ का नज़राना पेश किया । इस मौके पर मजलिस को ख़िताब करते हुए प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा की इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने हमेशा एकता और भाई चारे का सन्देश दिया है । इमाम हुसैन को कर्बला में 72 साथियो के साथ भूखा प्यासा रखकर ज़ालिम यज़ीद ने बर्बरता पूर्वक शहीद कर दिया । मौलाना ने कहा की इमाम हुसैन ने अपनी शहादत देकर इस्लाम को बचा लिया । मजलिस के बाद शबिहे बरामद हुयी । तक़रीर मौलाना अतहर अब्बास कोलकाता , मौलाना सईद रज़ाई जलालपुर ने किया । अंत में शिया इंटर कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने मोमनीन का शुक्रिया अदा किया ।

Related

UP 7943917444682041312

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item