डीएम-एसपी ने प्रथम चरण के चुनाव के लिये की ब्रीफिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_750.html
जौनपुर।
जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी और आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह द्वारा
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के प्रथम चरण के चुनाव की ब्रीफिंग
करके चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये बैठक किया गया। इस मौके पर
उपस्थित मातहतों को अधिकारीद्वय ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर
अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी यादव, ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव के अलावा जनपद
के सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी,
चौकीदार आदि उपस्थित रहे।
