राहुल ने पूछा- क्या स्वच्छ भारत अभियान काम कर रहा है, स्टूडेंट्स बोले- हां
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_775.html
बेंगलुरु के माउंट कार्मल कॉलेज में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का छात्रों से पूछा गया एक सवाल उन्हीं पर भारी पड़ गया। दरअसल, राहुल ने छात्रों से सवाल-जवाब सेशन के दौरान स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया और रोजगार पर सवाल पूछे।
राहुल ने छात्रों से पूछा कि क्या स्वच्छता अभियान सफल रहा? क्या मेक इन इंडिया देश में सफल रहा? और क्या लोगों को रोजगार मिल रहा है? इस सवाल का जवाब आता इससे पहले सभागार में मौजूद छात्रों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया। छात्रों ने राहुल के सवाल का उल्टा जवाब दिया।
कुछ छात्रों ने कहा कि ये योजनाएं काम कर रही हैं जबकि कुछ ने इसे सही नहीं माना। इस दौरान कुछ देर के लिए राहुल असहज से नज़र आये। राहुल को फजीहत झेलनी पड़ी।
इससे पहले राहुल ने अपने सम्बोधन में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां माउंट कार्मल कॉलेज में स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी की 'सूट-बूट' वाली सरकार देश की जनता से किये गए सभी वादों पर विफल रही है।
राहुल ने कहा कि एनडीए की मौजूदा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बेरोज़गारों को नौकरियाँ देने की मदों में कटौती की है। जबकि दूसरी तरफ सरकार अपने फायदे के लिए सिर्फ बड़े औद्योगिक घरानों को ठेके दे रही है।
राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के युवाओं से 2 करोड़ नौकरी दिए जाने का वादा किया था। यह अच्छी बात तब होती जब इस वादे को पूरा किया जाता। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति आर्थिक विकास के साथ ही इसका लाभ गरीब जनता को मिलने पर ही होगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एनडीए की मौजूदा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी जमकर प्रहार किया। राहुल ने राजस्थान के वसुंधरा राजे-ललित मोदी के बीच मनी लॉंड्रिंग विवाद और मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के साथ ही छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुए भ्रष्टाचार का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार हटाने को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है।
राहुल ने बिते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से कुछ ऐसी बातें की जिनसे उसे हार का सामना करना पड़ गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी को पुनर्जीवित कर उसे नया चेहरा दिए जाने की कोशिशें चल रही हैं।
राहुल ने कहा कि दरअसल, कांग्रेस ने 10 साल तक सत्ता संभाली थी। लिहाज़ा इन 10 सालों में थोड़ी बहुत थकान आ गई थी।