आजम पर भड़के शाही इमाम , बताया मुसलमानों के नाम पर कलंक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_784.html
कानपुर। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने यूपी सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री आजम खान को अहंकारी मंत्री और मुसलमानों के नाम पर कलंक करार दिया है।
बुखारी ने कहा कि जो हालात उत्तर प्रदेश में बनते जा रहे हैं और जिस तरह एक अहंकारी मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उससे मुसलमान काफी नाराज हैं।
उन्होंने विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि 2017 दूर नहीं है। 2017 में मुसलमानों को अपना फैसला करना पड़ेगा।
बुखारी ने कहा यूपी में इंसान की जान की कीमत 5 लाख रुपए से लेकर 45 लाख तक है। बुखारी ने कहा आजम मुसलमान नहीं हैं, जो खुद को खुदा कहे वो मुसलमान नहीं बल्कि मुसलमानों के नाम पर कलंक है।
बुखारी ने आजम खान को मुसलमानों और हिंदुओं का दुश्मन करार देते हुए कहा कि यदि मुलायम सिंह यादव उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाएंगे तो उन्हें इसका खामियाजा 2017 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।