aajtaktimes

मुंबई के पुलिसकर्मी ने नशे में महिला से की छेड़छाड, अरेस्ट

मुंबई । नशे की हालत में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसपर हमला बोलने वाले एक पुलिस कॉन्सटेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और सेवा से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।
मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा कि कॉन्सटेबल प्रवीन नालावडे को अंधेरी के मरोल इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसपर हमला करने पर कल रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी कल रात साढ़े नौ बजे कथित तौर पर शराब पिए हुए था। पास से गुजरते एक व्यक्ति ने उसे एक महिला का पीछा करते हुए और उसपर हमला बोलते हुए देखा। जब महिला मदद के लिए चिल्लाई तो इस व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को पकड़ लिया।
पुलिस ने कहा कि इसके बाद पवई पुलिस चौकी में नालावडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई और इसके बाद उसे निलंबित एवं
गिरफ्तार कर लिया गया।

Related

POLICE 5068284058240372979

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item