aajtaktimes

कौमी एकता सप्ताह के तहत आयोजित की गयी गोष्ठी

जौनपुर। 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाये जाने के क्रम में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में मनाया गया जहां कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जनपद के मदरसों से आये शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही मदरसों के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धकों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर सद्भावना व भाईचारा कायम करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा आपसी भाईचारा बढ़ाये जाने के साथ कार्यालय द्वारा संचालित 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आसिफ महबूब, मुमताज अहमद कासिमी, सहायक अध्यापक मो. असलम, आलम खां, आरिफ अनीस, अरशद जमील ने अपना विचार व्यक्त किया। जिला विकास अधिकारी ने भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारें में बताते हुये कहा कि विकास विभाग की योजनाओं में भी अल्पसंख्यकों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे समुदाय को एक साथ लेकर आगे बढ़ने की अवश्यकता है। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी राममोहन पाठक, सुमित सिंह, अरूण सिंह, राजेश सिंह, निखिल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 21 नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस के रूप में विकास भवन सभागार में 2 बजे से मनाया जायेगा।

Related

UP 6059435388127425491

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item