चुनाव ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबिल की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_862.html
उत्तर प्रदेश ।
इलाहाबाद (एएनएस)। ग्राम पंचायत चुनाव में कोरांव ब्लाक में तैनात एक हेड कांस्टेबिल की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना उनके गाजीपुर स्थित पैतृक आवास पर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबिल की मौत हृदयगति रुकने से हुई है।

लोहरपुर भावरकोल, गाजीपुर के पलिया निवासी अजय राय(55)पुत्र राजनारायण राय पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबिल थे। वह 1980 बैच के थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कीडगंज थाने में थी। ग्राम पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी कोरांव ब्लाक के पियारी बूथ पर लगाई गई थी। शुक्रवार की देर रात उनके सीने में जोर दर्द उठा तो वह परेशान हो गए। अन्य साथियों को बताया। नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।