aajtaktimes

स्टाम्प पेपर पर साइन करने के बाद दूल्हे को मिली दुल्हन

राजस्थान अलवर में एक शादी समारोह में स्टाम्प पेपर ने दूल्हे को जेल जाने से बचा दिया |
दरअसल, अलवर में सुगना बाई धर्मशाला के पास रहने वाली युवती की शादी राजगढ़ निवासी युवक के साथ हुई | लेकिन विदाई के समय दूल्हे ने कार और पचास हजार रुपए देने की मांग रख दी | इस मांग से गुस्साएं लड़की के परिजनों ने पुलिस को बुलाने की ठान ली |
लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस बुलाने की बात कहते ही वर पक्ष के लोगों के हाथ पांव फूल गए | इसके बाद वर पक्ष ने वधु पक्ष से माफी की मांगी | बड़े बुजुर्गों ने मामले में माफी मांगकर छोड़ने की बात कही, लेकिन वधु पक्ष को विश्वास नही हुआ |
इस बीच वधू पक्ष ने स्टाम्प पेपर पर लिखकर देने को कहा कि वह ताउम्र कभी वधू पक्ष से दहेज की मांग नही करेगा. बस फिर क्या था मरता क्या न करता | जेल जाने के बचने के लिए दूल्हे ने सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया कि वे जिन्दगी भर वधू पक्ष से किसी भी चीज की मांग नही करेगा | बाद में स्टाम्प पेपर पर नोटेरी के दस्तखत भी कराए गए | इसके बाद कहीं जाकर दुल्हन कि विदायगी हो सकी |

Related

RAJASTHAN 6533340282532466883

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item