परम्परा : महिलाओ ने की आंवले के पेड़ की पूजा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_913.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कौशाम्बी जिले के भरवारी कसबे में कार्तिक माह में महिलाओ द्वारा आंवले के पेड़ के नीचे भोज का आयोजन किया गया जिसमे जिले की महिलाओं ने भोज में शामिल होकर भोजन बनाया और परिवार सहित भोजन किया। भोजन करने के पूर्व महिलाओ ने आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना की एवं पेड़ को रक्षा शूत्र बांधकर अपने एवं अपने परिवार की निरोगी शरीर और लम्बी आयु धन संपदा सहित सुरक्षा की मनोकामना भी की। पुरानी परम्परा के अनुसार चावल और खोये का मिश्रित मिष्ठान पिन्नी का भोग लगा कर आंवले के पेड़ की पूजा की। मान्यता है की इस मिस्ठान के भोग से लक्ष्मी माता सहित शिव और विष्णु परिवार की तरफ से पिन्नी को ग्रहण कर आशीर्वाद स्वरुप परिवार सहित समस्त ब्रम्हांड को सुरक्षित रखेंगे।