aajtaktimes

लाव लश्कर के साथ किया नामांकन

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के दूसरे नामांकन के लिए उम्मीदवारो ने लाव लश्कर के साथ पहुंचकर नामांकन किया। भारी अव्यवस्थाओं के बीच नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। तृतीय चरण के लिए होने वाले ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन आज प्रत्याशियों उनके समर्थको की भीड़ ब्लाक मुख्यालय के आस-पास इकठ्ठा होने लगी। मुख्यालय जाने वाले हर रास्ते पर उम्मीदवार उनके समर्थक नारे लगाते हुए नजर आए। नामांकन के लिए उमड़े हुजूम को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार पुलिस उत्साहित लोगो के मध्य तीखी नोक झोंक भी हुई। नामांकन के दौरान आज भारी अव्यवस्था नजर आई। दूसरे दिन आज शेषपुर जाहिदअली से मौजूदा प्रधान सुमन देवी, सत्यदेव शुक्ल, डा0 शान्ति स्वरुप पाण्डेय मेनहुआ से कन्हैयालाल यादव पूरे चन्द्रमन से राममिलन यादव कादिरपुर से सुशील जायसवाल गीता यादव बेड़हरी से गुरुशरण यादव नीरज सिंह रामू धीमान असन्द्रा से पप्पू सलमानी शिव कुमार सोनी बन्ने जैदी अकील जैदी पश्चिम बेलांव से औन जैदी विनय कृष्ण वर्मा हरिश्चन्द्र रावत संगौरा सैदखान से अर्चना यादव ओम नारायण सिंह दीपक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अन्तिम दिन भी प्रधान पद के उम्मीदवारो ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उम्मीदवारो के समर्थको को पुलिस ने कई बार लाठियां पटककर खदेड़ा।

Related

UP 3040210955030451798

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item