aajtaktimes

कायस्थ समाज ने संयुक्त रूप से मनाया भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव

जौनपुर। आरक्षण जाति के आधार पर न होकर स्थिति के हिसाब से हो। गरीब को आरक्षण मिलना चाहिये। कायस्थ समाज में भी गरीब हैं उन्हें भी आरक्षण मिलना चाहिये,। कायस्थ समाज को एकजुट होने का समय है। समाज का बिखराव बन्द होना चाहिये। उपरोक्त उद्बोधन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुये चित्रांश बीएम सिंह उपमण्डलाध्यक्ष लायन्स क्लब इण्टरनेशनल ने कही। इसी क्रम में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा समाज एक बुद्धिजीवी कौम है। हमेशा से समाज को एक दशा व दिशा देने का कार्य किया है तथा आगे भी करता रहेगा। युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि हमारे समाज के अग्रणी लोगों को अपने से निचले तबके को भी मुख्य धारा में लाना चाहिये। आज सोफा संस्कृति को खत्म करने की जरूरत हैं। इस दौरान समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रम्हदेव वर्मा, पत्रकार कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव, पत्रकार हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक श्रीवास्तव, चिकित्सक डा. वी. सहाय, समाजसेवी बाबाधर्मपुत्र अशोक, कवियत्री गीता श्रीवास्तव, भारतीय क्रिकेट टीम निःशक्त के कप्तान आशीष श्रीवास्तव सहित हाईस्कूल व इण्टरमीएिट की कक्षाओं में 90 प्रतिशत से ऊपर पाने वाले छात्र प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, श्रेयश, आस्था, देवांश को सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भगवान चित्रगुप्त की पूजन, आरती  के बाद प्रसाद वितरण हुआ। द्वितीय चरण में मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सांस्कृतिक संध्या में मिर्जापुर से आये कलाकार राजेश श्रीवास्तव ने एक से एक बढ़कर गीत सुनाकर खूब बाहवाही लूटी। समस्त आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया। इस अवसर पर विजय अस्थाना, रवि श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, बांके लाल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, वंदना अस्थाना, अजय आनन्द, जय आनन्द, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, हिमांशू श्रीवास्तव, डा. रंजीत श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, अनिल अस्थाना सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन रोशन श्रीवास्तव ने कया।

Related

news 1599492010386638290

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item