aajtaktimes

भारत को जानो प्रतियोगिता’ की तैयारी पर चर्चा

जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिये संस्था की बैठक अध्यक्ष विक्रम गुप्त के शाखा कार्यालय पर हुई जहां प्रकल्प प्रमुख अवधेश गिरि ने बताया कि 15 नवम्बर दिन रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जिसमें जनपद के लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। जो बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं, वह सुबह 9 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर अवश्य उपस्थित हो जायं जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। इस अवसर पर लोकेश कुमार, अतुल जायसवाल, भृगुनाथ पाठक, मायाशंकर श्रीवास्तव, इं. रमेश गुप्ता, यूपी सिंह, महेन्द्र प्रताप चौधरी, सुरेश गुप्ता, अतुल सिंह, सत्येन्द्र अग्रहरि, जितेन्द्र गुप्ता, डा. गौरव प्रकाश मौर्या, संदीप अस्थाना, सुनील शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7838904342015534618

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item