aajtaktimes

साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा IS से जुड़े हैं आजम खान

लखनऊ | अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने यूपी सरकार में नगरीय विकास मंत्री आजम खान पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि आजम खान आईएस से जुड़े हुए है।
 उन्होंने आरोप लगाया कि कहां हमला होना है इसकी सूची आजम ही तय करते हैं। साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम को पता होता है कि किसे मारना है किसी नहीं।
साक्षी ने आजम खान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंंने कहा कि आजम पेरिस हमले को एक्शन का रिएक्शन बता रहे हैं।
 वहीं साक्षी महाराज ने देश में बढ़ती असहिष्णुता की बहस को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता कांग्रेस की साजिश है, भारत सबसे अधिक सहिष्णु देश है।
इससे पहले बिहार चुनाव के नतीजों पर साक्षी महाराज ने कहा कि महागठबंधन जातिवाद से जीता है न की विकासवाद से। जातीयता को बढ़ावा देना देश के लिए गंभीर खतरा है।

Related

साक्षी 4551622395172691057

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item