LOVE, SEX और धोखा, प्रेग्नेंट होने पर अब रिश्ते से ही किया इनकार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/love-sex.html
मध्य प्रदेश | नरसिंहपुर जिले में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. युवती के तीन महीने के गर्भवती होने के बाद आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया. पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आरोप है कि राजेश नाम के एक युवक ने पहले एक दलित युवती के साथ मोहब्बत का नाटक किया. युवती जब पूरी तरह उसके झांसे में फंस गई तो आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर पिछले एक साल से उसका शारिरिक शोषण किया.
युवती के तीन महीने के गर्भवती होने पर आरोपी राजेश ने शादी से इनकार कर दिया. शादी के नाम पर मिले इस धोखे से युवती टूट गई और उसने मां को आपबीती बताई.
परिजनों ने युवती को पुलिस थाने लेकर आरोपी राजेश के खिलाफ शिकायत की है. बताया जा रहा है कि युवती के पुलिस थाने जाने की भनक मिलते ही आरोपी गायब हो गया है. आरोपी राजेश यहां अपनी मौसी के यहां रहता था.
नरसिंहपुर पुलिस के मुताबिक, शिकायत की जांच की जा रही है. युवती के गर्भवती होने की पुष्टि के लिए उसका मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया लाएगा.