लालू ने RJD विधायक दल के अहम पद किए तेजस्वी और राबड़ी देवी के हवाले
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/rjd.html
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आरजेडी विधानमंडल दल की और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक दल का नेता मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दोनों का मनोनयन किया है। कल रात हुई RJD की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। आज सुबह लालू ने इसका ऐलान किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इसकी सूचना बिहार विधानसभा और विधान परिषद को दे दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 13 नवंबर 2015 को आरजेडी विधानमंडल दल की पहली बैठक हुई थी। उस बैठक में प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से आरजेडी विधानमंडल और विधानसभा में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया गया था।
प्रसाद ने विधानमंडल दल के नेता के रूप में राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक दल के नेता के रूप में तेजस्वी प्रसाद यादव का मनोनयन किया है। दोनों नेता के मनोनयन की लिखित सूचना प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने बिहार विधानसभा और विधान परिषद को दे दी है