aajtaktimes

VHP नेता अशोक सिंघल का निधन , मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गुड़गांव। वीएचपी के संरक्षक और वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सिंघल ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।  वे 89 साल के थे।
बीते शुक्रवार को उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया था। तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
सिंघल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से उनसे मिलने वाले नेताओं और अन्य शख्सियतों का मेदांता अस्पताल में आना जाना लगा हुआ था। उनसे मिलने वालों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा, योगगुरु बाबा रामदेव और वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया जैसे नेता भी शामिल थे। सिंघल पिछले कई दशकों से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए थे।
गौरतलब है कि सिंघल को पिछले एक माह से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी थी। उनका इलाहाबाद में इलाज किया जा रहा था लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। 20 अक्टूबर को स्वास्थय ज़्यादा खराब होने पर उन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया गया था।
शुरुआती इलाज के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी। लेकिन फिर से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब से वे आईसीयू में थे।

Related

World 5618315615144809291

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item