10 सूत्रीय मांगों को लेकर साइकिल रैली निकालेंगे राज्यकर्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/10_17.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 दिसम्बर को जौनपुर जिले में साइकिल रैली निकाली जायेगी जिसमें कर्मचारियों को सरकार द्वारा समय पर केन्द्र के बराबर सुविधाएं न देने सहित 10 सूत्रीय मांगों के बारे में जागरूक किया जायेगा। 22 एवं 23 दिसम्बर को कलमबन्द हड़ताल किया जायेगा जिसमें कलेक्टेªट में सभा की जायेगी। 23 दिसम्बर को 10 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त संदर्भ में गुरूवार को मण्डलीय बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री सीबी सिंह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इ. जीएन दूबे, चन्द्रशेखर सिंह, ओम प्रकाश, सभाजीत यादव, पारसनाथ यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

