किसान दिवस के रूप में मना किसानों के मसीहा का 113वां जन्मदिन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/113.html
24 से 28 तक चलेगा किसान बचाओ सप्ताहः डा. सत्येन्द्र सिंह
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह का 113वां जन्मदिन जनपद में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सिंचाई विभाग में स्थित चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया जहां किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने बताया कि 24 से 28 दिसम्बर तक किसान बचाओ सप्ताह के अंतर्गत गांवों में चौपाल लगाकर चौधरी साहब की नीतियों सहित किये गये कार्यों को किसानों को बताना है और उनकी समस्याओं को हर करने का प्रयास करते हुये सुख-दुख में साथ रहकर उन्हें अपने साथ जोड़ना है। इस कार्यक्रम का समापन 29 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर होगा। इसी क्रम में प्रदेश सचिव संजय सिंह ने चौधरी साहब के जीवन परिचय एवं कार्यों को विस्तार से बताते हुये कहा कि उन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री व मुख्यमंत्री रहते हुये प्रदेश के किसानों के हित में सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि चौधरी साहब के किये गये कार्यों को किसानों, दलितों व गरीबों के प्रति उनकी निष्ठा एवं प्रेम को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने चौधरी सिंह को भारत रत्न दिये जाने की मांग किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव उधम सिंह यादव, डा. एसए रिजवी, निसार हुसैन, अरमान आब्दी, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक प्रधान, राजेन्द्र तिवारी, सुशीला यादव, राजेश प्रजापति, सभाजीत यादव, अजीज, ऋषिकांत प्रजापति, अखिलेश मिश्रा, राम बहादुर गिरि, अखिलेष पाल, दुर्गा प्रसाद मौर्य, समरजीत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।