चौकियां धाम में नौ दिवसीय कथा 19 दिसम्बर से
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/19.html
जौनपुर। नौ दिवसीय
श्रीमद्भागवत कथा अमृतवर्षा का भव्य आयोजन 19 से 27 दिसम्बर तक चलेगा जो
मां शीतला चौकियां धाम परिसर में प्रतिदिन सायं 4 बजे से प्रभु की इच्छा तक
होगा। इसके पहले 18 दिसम्बर को प्रातः साढ़े 8 बजे कलशयात्रा निकाली
जायेगी। यह जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि कथा के समापन पर 28
दिसम्बर की सायं 3 बजे से विशाल भण्डारा चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में
कथा वाचक के रूप में परम पूज्य संत शिरोमणि स्वामी श्री आत्मानन्द सरस्वती
जी महाराज पधार रहे हैं। आयोजन समिति ने उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या
में कथा प्रेमियों से उपस्थित होने की अपील किया है।

