राज कालेज ने की छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 26 को होगा मतदान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/26.html
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के प्राचार्य ने छात्रसंघ चुनाव सत्र 2015-16 की अधिसूचना जारी करते हुये बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, संकाय प्रतिनिधि कला, विज्ञान एवं शिक्षा संकाय के एक-एक पद पर चुनाव होना है जिसके लिये नामांकन 20 दिसम्बर को प्रातः 11 से 2 बजे तक होगा जिसकी जांच 21 दिसम्बर को प्रातः 10 से 4 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि नाम वापसी 22 दिसम्बर को प्रातः 11 से 1 बजे तक होगी जिसके बाद सूची का प्रकाशन अपरान्ह डेढ़ बजे से 4 बजे तक होगा। मतदान 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होगा। मतगणना 26 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे से प्रारम्भ की जायेगी। इस अवसर पर डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. ओम प्रकाश दूबे, डा. संतोष पाण्डेय, डा. मनोज तिवारी, सुधाकर शुक्ला, राज बहादुर यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

