ब्रेकिंग : बहुखंडी मंत्री आवास की लिफ्ट गिरी, बाल-बाल बचे बसपा के 2 विधायक, हड़कंप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/2_6.html
लखनऊ ।प्रदेश का राज्य संपत्ति विभाग बिल्डिंगों के मेंटिनेंस के नाम पर काफी बजट लुटाता है ।मगर मैन्टीनेन्स केवल कागजो पर ही देखने को मिलता है ।आज उसकी असलियत भी सामने आ गई ।बी एस पी के दीपक पटेल इलाहाबाद और बृजेश वर्मा हरदोई से विधायक हैं । आज बहुखंडी बी ब्लाक में 13 वीं मंज़िल पर स्थित विधायक आर बी जैसल के निवास पर लिफ्ट से जा रहे थे ।तभी छठी और सातवीं मंज़िल से लिफ्ट अचानक तेज़ी से नीचे आ गिरी ।इस घटना से दोनों विधायक दहल गये । और वहाँ हड़कंप मच गया ।यह तो संयोग रहा के दोनों विधायकों को कोई खरोंच तक नहीं आई।इतवार होने की वजह से अभी राज्य संपत्ति विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँच सका। दीपक पटेल ने फोन पर बातचीत में बताया के वो सुऱक्षित हैं । इस घटना से घबराये दोनों विधायक 13 वीं मंज़िल तक सीढ़ियों से गये ।ज्ञात रहे कि कुछ ही दिन पहले किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भी लिफ्ट गिरने से मरीज की जान चली गयी थी।

