aajtaktimes

दिल्ली में 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली में शुक्रवार देर शाम सात साल की एक मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में 16 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शुक्रवार देर शाम यह घटना हुई। बच्ची उस वक्त एक पार्क में खेल रही थी। पुलिस ने कहा कि रेप में शामिल नाबालिग लड़का उसे पार्क के एक सुनसान इलाके में लेकर गया और उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बच्ची ने घर पहुंचने के बाद सारी बात अपने माता-पिता को बताई। उसके बयान के आधार पर हमने एक केस दर्ज किया और शनिवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।'
इस बीच, नाबालिग लड़की का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा है।

Related

UP 35526419765149904

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item