aajtaktimes

एक साल में 8वीं बार जला ट्रांसफार्मर, सिंचाई कार्य हुआ बाधित

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा गांव में स्थित 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक वर्ष में 8वीं बार शनिवार को जल गया जिससे एक बार बार फिर क्षेत्रीय लोग परेशान हो गये। इस समय गेहूं के फसल की सिंचाई का मौसम चल रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यदि पहली सिंचाई 20-25 पर नहीं की गयी तो बाद में कुछ भी कर डाले, उत्पादन घट जाता है। ऐसे में सिंचाई कार्य बाधित हो जाने से किसान मायूस एवं निराश दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। कई बार पावर बढ़ाने की मांग की गयी लेकिन फिर भी जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के चलते खेती चौपट होने के कगार पर पहुंच गयी है। गांव के राजेश उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, सुधाकर शर्मा, शशिधर शर्मा, संतोष जायसवाल सहित अन्य किसानों का कहना है कि बार-बार चन्दा वसूल करके हम लोग सुविधा शुल्क जमा करते-करते आजिज आ गये हैं। किसानों के अनुसार अब कोई चन्दा देने को तैयार नहीं है। ऐसे में लोग खेती भी नहीं कर पायेंगे।

Related

UP 3267516925073618856

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item