aajtaktimes

बकरा चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नशीला इंजेक्शन देकर बकरे को करते थे बेहोश।

कानपुर। अपराधियों को पकड़ते पकड़ते अब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपना ध्यान गुमशुदा जानवरो पर भी केंद्रित कर दिया है। आजमखान की भैंस चोरी हो जाने के बाद और सालभर बाद भैस बरामद करने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस अब जानवरो के गुमशुदगी को लेकर काफी संजीदा हो गयी है। सोमवार को कानपुर पुलिस ने भी कुछ इसी तरह का खुलासा किया, बस अंतर इतना था कि पुलिस ने इसबार भैस की जगह एक बकरा बरामद किया है,  जिसके साथ तीन अभियुक्त भी गिरफ्तार किये गए है। 
पहले कुत्ता चोरी अब बकरे की बारी। जी हाँ इनदिनों कानपुर नगर के ग्रामीण इलाके में बकरा चोर गिरोह सक्रीय है। जिसकी वजह से मवेशियों को पालने वाले खासे परेशान है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि कानपुर ग्रामीण इलाके के नर्वल थाना सर्किल के सीओ अमित राय का कहना है। इनके मुताबिक़ पिछले एक महीने के अंदर नर्वल थाना अंतर्गत करीब आधा दर्जन गांव से एक दर्जन से ज्यादा बकरे चोरी होने के मामले सामने आये। जिसको लेकर शहर के कप्तान शलभ माथुर के नेतृत्व में रविवार की रात पाली मझावन रोड पर आने जाने वाले वाहनो की सघन चेकिग की गयी। 
इनके अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार की जब डिक्की खुलवाई गयी, तो उसमे एक बेहोश बकरा बरामद हुआ। इसके अलावा उस कार में से कई इंजेक्शन निडिल और कई सीसी फिनारगन आयल भी मिले। जिसकी सहायता से आरोपी बकरो को इंजेक्शन लगा देते थे, जो करीब दस मिनट के बाद बकरा बेहोश हो जाता है। जिसके बाद ये आरोपी उस बेहोश हो चुके बकरे को उठा कर अपने वाहन में लाद लेते थे। 
इनके मुताबिक़ सेंट्रो कार में चार आरोपी सवार थे, जिसमे से एक अँधेरे का फ़ायदा उठकर भाग निकला, जबकि तीन आरोपी पकड़े गए है। जिसमे मो तैयब विधनू ब्लाक का रहने वाला है, जबकि मो साबिर चकेरी, और हरिओम भी चकेरी का रहने वाला है। इन आरोपियों के मुताबिक़ पिछले ये  पिछले कई महीनो से बकरा चोरी का काम कर रहे है। इनके मुताबिक़ बकरा चुराने के पहले अलग अलग अकेले गांव में घूमकर ये पता करते थे कि गांव में किसके यहाँ बकरे पाले  जाते है।  साथ ही ये लोग ये भी पता कर लेते थे कि किसका बकरा बाहर बांधा जाता है। और रात में करीब दस बजे के बाद ये बकरा चोरी करते थे। हांलाकि ये लोग उस चोरी किये बकरे को कहा बेचते थे ये नहीं बताया।

Related

UP 4873736818710016187

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item