लोक शिक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिया दिशा निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_128.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिला लोक शिक्षा समिति कार्यकरिणी की बैठक कलेक्टेªट सभागार में हुई जहां 107 अवशेष प्रेरक व 300 कार्य छोड़कर जाने वाले प्रेरकों के स्थान पर अनुमोदन अगली मेरिट के प्रेरकों का चयन किया गया। इस दौरान जिले में कार्यरत 2 जिला व 17 ब्लाक समन्वयक के नवीनीकरण सहित रिक्त 2 जिला एवं 4 ब्लाक समन्वयक के चयन का (अगली मेरिट के अभ्यार्थियों का) अनुमोदन हुआ। समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि सचिव जिला लोक शिक्षा समिति को 20 हजार रूपये का कार्यालय व्यय करने की अनुमति दी गयी। जिलाधिकारी ने सभी प्रेरकों का कार्यभार ग्रहण एक सप्ताह में नियमानुसार कराने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस यादव को दिया। साथ ही उन्होंने 28 दिसम्बर तक जिले के विद्यालयवार जर्जर भवनों की सूची खण्ड विकास अधिकारियों से उपलब्ध कराकर कार्यवाही करके विद्यालय की चहारदीवारी, खड़ंजा आदि कराने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्राचार्य डायट, डीएसटीओ, डीपीआरओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि उपस्थित रहे।
