प्रधानो ने बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_199.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। हरख ब्लाक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो ने बैठक कर विकास कार्यो का खाका खीचा। क्षेत्र के ग्राम अजपुरा के प्राथमिक विद्यालय ग्राम टेरा के पंचायत भवन, ग्राम बोजा, टिकरा उसमा, कोला, पारा ड़ीपू सहित कई गांवो में बैठको का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारियो ने कागजी कार्यवाही पूरी कर विकास कार्यो की रूप रेखा तैयार की। पहली बैठक करने वाले ग्राम प्रधानो व उनके सर्मथको में काफी उत्साह बना हुआ था। इस मौके पर ग्राम प्रधान सतीश वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

