aajtaktimes

नाबालिग लड़की अपहृत, थाने पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

लड़की की परिजनों ने लगाया आरक्षी अधीक्षक से गुहार
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटहन मार्ग पर स्थित सुरिस गांव निवासिनी अपहृत नाबालिग 15 दिसम्बर को 7 बजे शाम शौच के लिये घर के बगल गयी थी जहां पर पहले से घात लगाये गांव के दो व दूसरे गांव के एक युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। आरोप है कि ज्यों ही लड़की शौच के लिये गयी, मुंह बन्द करके उसे उठा लिया गया। शोर सुनकर लड़की की मां जब मौके की ओर गयी तो देखी कि गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ उसकी पुत्री को लेकर भाग रहा है। लड़की की मां के चिल्लाने पर आरोपियों की एक मोटरसाइकिल वहीं पर छूट गयी। इसके बाद घटना की सूचना थाने पर दी गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अपहृता की मां ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर आरक्षी अधीक्षक से मुकदमा दर्ज करके लड़की के बरामदगी की गुहार लगायी है।

Related

UP 191614010102138890

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item