तीसरे चरण के लिये डीएम-एसपी ने दिखायी और ताकत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_22.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह द्वारा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव 2015 के तृतीय चरण को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वृहद स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अफसर, सेक्टर मोबाइल, सेक्टर पुलिस अफसर, थानाध्यक्ष, मोबाइल, अतिरिक्त थानाध्यक्ष मोबाइल, पीएसी बल, स्ट्रइकर मोबाइल, कलस्टर मोबाइल एवं बूथ स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल को भली-भांति ब्रीफ कर लगाया गया है। अधिकारीद्वय ने बताया कि थाना स्तर पर हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व गिरफ्तारी, गुण्डा, दबंग व्यक्तियों को चिन्हित कर रेड कार्ड जारी करके गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया गया है।

