aajtaktimes

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राज बहादुर यादव का हुआ जोरदार स्वागत


धर्मा देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने पार्टी के निर्णय को सराहा
 जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव को अधिकृत किये जाने पर गुरूवार को धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार-उटरूकला में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जहां उपस्थित वक्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान श्री यादव को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अधिकृत किया गया है जो आप सबके प्यार व स्नेह का प्रतिफल है। इसी क्रम में सहदेव राम यादव, डा. राकेश यादव, डा. संजय कन्नौजिया, कमलेश यादव, संजय यादव, रमाशंकर यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी का यह निर्णय सही है। इस दौरान आये अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव एवं कार्यक्रम का संचालन डा. ब्रजेश यदुवंशी ने किया। इस अवसर पर मलयवती यादव, महेन्द्र प्रताप यादव, संदीप यादव, सुशील यादव, गुलाब यादव, प्रमोद कुमार, डा. सुधीर श्रीवास्तव, सोनू यादव, अखिल श्रीवास्तव, रोहित यादव, प्रवेश यादव के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related

UP 524768594175342758

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item