अमेठी रेलवे स्टेशन की बिजली कटी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_25.html
अमेठी | बिजली का बिल बकाया होने से अमेठी रेलवे स्टेशन की बिजली कटने से हडकंप मच गया है | बिजली कटने से जहा एक तरफ यात्रियों को दिक्कत हो रही है तो वही स्टेशन पर ट्रेनों के सिग्नल देने में परेशानी हो रही है | फ़िलहाल जनरेटर के ज़रिये कार्य किया जा रहा है | जानकारी के मुताबिक अमेठी रेलवे स्टेशन का 4 लाख रूपए से ऊपर बकाया था | जिसपर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया | वही अधिकारियो ने मामले की अनभिज्ञता जताई | कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया |

