aajtaktimes

घूंघट की ओट से किया वोट का चोट

जौनपुर। दूसरे चरण के मतदान के दौरान महिला वोटरों में मूतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने चूल्हा चैका छोड़कर घूंघट की ओट से चोट की। अनेके मतदान केन्द्रों पर सुबह से वोट डालने के लिए लम्बी लाइने लगी रही। हांलांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए भीड़ कम हुई। लेकिन शाम को फिर लोग उमड़ने लगे। एक बजे तक कई मतदान केन्द्रों पर 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। पुरूष हो या महिला मतदाता सभी 8-10 लोगों के समूह में वोट डालने के लिए आ रहे थे। घर से मतदान केन्द्र तक वोटरों की जबान पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा थी। मतदान केन्द्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को अपनी बारी का इन्तजार करना पड़ा। लेकिन उनके चेहरे पर कोई सिकन नही थी। इस चुनाव में महिला वोटर चूल्हा चैका छोड़कर सवेरे से ही मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंच गयी। 60 प्रतिशत महिलायें घूंघट डाले हुए थी। लाख कहने के बाद भी उन्होने अपना घूंघट नहीं हटाया। उनका कहना था कि ससुर और जेठ यहां खड़े है कैसे घूंघट हटा सकती है। पुरूषो की अपेक्षा महिलायें अधिक नजर आ रही थी। मतदान समाप्ति तक बूथों पर कतारें लगी रही।

Related

UP 1885635006864615948

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item