तीसरे चरण के चुनाव के लिये अधिकारियों की ब्लाकवार हुई तैनाती
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_29.html
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने तृतीय चरण को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु विकास खण्ड बरसठी में अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, अपर आरक्षी अधीक्षक रामजी सिंह यादव, उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर राम प्रसाद सिंह, सिकरारा में मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह, अपर आरक्षी अधीक्षक शैलेन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी केराकत सुशील लाल, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, रामपुर में मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं रामकेश यादव, क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार पाण्डेय, रामनगर में नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक आलोक दूबे, उपजिलाधिकारी मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं हितेन्द्र कृष्ण व मड़ियाहूं में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहगंज मायाराम वर्मा, उपजिलाधिकारी शाहगंज राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी केराकत जटाशंकर राय को तैनात किया गया है। जिला मजिस्टेªट ने वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी की टीम को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से अपने आवंटित क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों से पोलिंग पार्टी को रवाना करने के पश्चात क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित करें व 5 दिसम्बर को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करायें। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा कराये जाने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। इसके अतिरिक्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं। जिला मजिस्टेªट ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। तृतीय चरण के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मतदान कार्मिक एवं पुलिस बल मतदेय स्थल पर पहुंच चुके हैं।

