aajtaktimes

एकपक्षीय कार्यवाही से आहत हैं पीड़ित, हुक्मरानों से लगायी गयी गुहार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव में दबिश देकर निर्दोष महिलाओं व बच्चों की बेहरमी से पिटाई करने के साथ ही सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस दौरान उपरोक्त लोगों का जबर्दस्त प्रताड़ना किया जा रहा है जो असहनीय लगने लगा है। उक्त बातें शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करने वाले रतन सिंह परमार निवासी हौज थाना जफराबाद ने कही। दिये गये पत्रक के अनुसार दूसरे चरण के मतदान के दौरान सिरकोनी विकास खण्ड के महरूपुर गांव में हुये बवाल के बाद जहां घर के सभी पुरूष, युवा आदि फरार हो गये हैं, वहीं अब पुलिस उनको न पाकर घर की महिलाओं, बच्चों आदि पर अपना पुलिसिया डण्डा पीट रही है। इतना ही नहीं, घर में रखे दो व चार पहिया वाहन, कूलर, पंखा, बेड, फ्रीज, टीनशेड आदि को नष्ट करने के साथ ही दरवाजा व खिड़की को उखड़वा दे रही है। पुलिस की इस ताण्डव से बिना मुखिया के घर में रह रही महिलाओं, बच्चों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। यही कारण है कि घर के वृद्व व मरीज के अलावा खूंटे में बंधे जानवर अब तड़प-तड़पकर मर रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले तो फरार चल रहे हैं जिस पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज कर पुलिस अगल-बगल के गांव के लोगों का जीना दुश्वार कर दी है। हद तो तब नजर आने लगी है जब पुलिसिया कार्यवाही केवल चौहान बिरादरी के लोगों के साथ हो रही है जबकि क्षत्रिय पक्ष के लोग बड़े आराम से घूम रहे हैं। श्री परमार ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का ध्यान आकृष्ट कराते हुये निर्दोष महिलाओं व बच्चों पर किये जा रहे पुलिसिया ताण्डव को रोकने की मांग किया है।

Related

UP 4128456763526402186

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item