aajtaktimes

जायसवाल सेवा समिति के नगर इकाई का हुआ विस्तार


    जौनपुर। जायसवाल सेवा समिति के नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने वर्ष 2016 को और बेहतर बनाने हेतु जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक किया जहां अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये सर्वेश जायसवाल, पीयूष जायसवाल, संजीव जायसवाल को उपाध्यक्ष और राजकुमार जायसवाल, शालू जायसवाल, शनी जायसवाल, अरविन्द जायसवाल को मंत्री बनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल की अच्छी रूप-रेखा पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि समाज को ऐसे कर्मठ युवाओं की आवश्यकता है। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल व कोषाध्यक्ष अनिल सहारा ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया।

Related

UP 4873857718313752156

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item