aajtaktimes

बिना प्रेग्नेंट हुए भेड़ ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

इंग्लैंड। क्रिसमस के मौके पर हर साल कई लोगों की उम्मीद रहती है कि सैंटा उन्हें किसी न किसी रूप में कोई गिफ्ट जरूर देंगे। कहते हैं काल्पनिक होने के बावजूद क्रिसमस के मौके पर कई लोगों को ऐसे ही गिफ्ट की उम्मीद बनी रहती है। लोगों की कई बार अजीबोगरीब ख्वाहिशें भी पूरी हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही अजूबा हुआ है इंग्लैंड में।
इंग्लैंड के नॉटिघमशायर में रहने वाले किसान एंथोनी मूरे उस समय हैरान रह गए, जब इनकी भेड़ ने दो जुड़वा भेड़ों को जन्म दिया। हैरानी वाली बात ये है कि कुछ दिनों पहले कराए गए अल्ट्रासाउंड में भेड़ गर्भवती नहीं थी। इस किसान ने बताया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मेरी भेड़ प्रेग्नेंट थी, ये बेहद आशचर्यजनक है और सुखद भी। दोनों जुड़वा एकदम स्वस्थ है।
शर्ली नाम की इस भेड़ के इस कारनामे से आस पड़ोस के लोग भी काफी हैरान हैं। एंथोनी के मुताबिक हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है कि क्रिसमस के मौके पर हमें ये सौगात मिली है। मुझे  तो लगता है कि सैंटा ने ही मेरे लिए इस बेहतरीन गिफ्ट की योजना बनाई हुई थी। बहुत जल्द ही एंथोनी इन जुड़वा बच्चों का नाम रखेंगे।

Related

World 2512149241391342464

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item