aajtaktimes

डीएम-एसपी ने जोनल व सेक्टर मजिस्टेªटों के साथ की बैठक


   
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी बुधवार को आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह के साथ कलेक्टेªट सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्टेªटों के साथ तृतीय चरण के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रथम/द्वितीय चरण के चुनाव के दिन आयी समस्याओं के निदान हेतु व्यवहारिक जानकारी दिया। मतदाता पहचान के लिये परिवार का मुखिया ही मतदान के लिये फोटोयुक्त राशन कार्ड लेकर परिवार के साथ आयेगा। मुखिया के बिना परिवार के अन्य सदस्य मतदान नहीं कर सकता है। चैलेंज वोट हेतु 5 रूपये की रसीद कटवाने के बाद मतदाता अपना परिचय पत्र देने पर ही मतदान कर सकता है। एजेन्ट मतदान केन्द्र पर मोबाइल नहीं ले जा सकते। मतदाताओं से भी अपील किया कि बूथ पर मोबाइल लेकर न जायं। मतदान केन्द्र पर कोई भी बोतल का पानी नहीं ले जा सकता है। बस्ता 2 सौ मीटर की दूरी पर ही लगाया जा सकता है। जोनल/सेक्टर मजिस्टेªट बूथों के भ्रमण के दौरान एजेन्टों के मोबाइल भी चेक करा लें। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग करते रहे। आयोग द्वारा प्रत्याशियों को वाहन सुविधा नहीं प्रदान किया गया है। बूथों पर भ्रमण के दौरान तैनात पुलिस बल के नाम व मोबाइल नम्बर नोट कर लें। बूथों पर रूककर चुनाव का जायजा भी लें तथा आवश्यकता पड़ने पर समय से कलस्टर मोबाइल व तैनात थानाध्यक्ष का उपयोग करें। जिला मजिस्टेट ने बताया कि हम सबका दायित्व है कि बूथ के अन्दर एवं बाहर सकुशल चुनाव सम्पन्न हो। आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने विभाग से सम्बन्धित अनुभव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने नहीं दिया जायेगा। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध गैगेंस्टर तक लगाया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्टेª8 बजे तक अपने तैनाती विकास खण्ड में हर हालत में पहुंचें। अपर जिला मजिस्टेªट रजनीश चन्द्र ने बताया कि टीम भावना से मौके की परिस्थतियों को देखते हुये धैर्य एवं संयम से काम लें। बांये हाथ की मध्यमा अंगुली में ही अमिट स्याही का प्रयोग मतदान कर्मी द्वारा किया जाना चाहिये। आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने पुलिस बल के बारे में व्यवहारिक जानकारी दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामसिंह, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी इन्द्रदेव उपस्थित रहे।


Related

UP 8147271698536125594

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item