aajtaktimes

चोरों ने नगदी सहित हजारों का सामान उड़ाया

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा चौराहे पर स्थित गुमटी में संचालित पान-मसाला की दुकान से बीती रात चोरों द्वारा नकदी सहित हजारों रूपये का माल पार कर दिया गया। चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दुकानदार द्वारा दे दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नन्दलाल यादव की चौराहे पर गुमटी में पान, गुटका, मसाले की दुकान है। मंगलवार की रात्रि में दुकान बन्द करके वह घर चला गया कि इधर देर रात्रि में चोरों ने मौका उठाकर सामने से गुमटी तोड़कर अन्दर रखे 3 सौ रूपये के सिक्के सहित सिगरेट, पान मसाला के अलावा हजारों रूपये का सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह तब हुई जब रोज की भांति दुकान खोलने के लिये नन्द लाल यादव मौके पर पहुंचा।

Related

UP 3038211572186583025

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item