रचना विशेष विद्यालय के बच्चों ने निकाली जनजागरूकता रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_53.html
विश्व विकलांग दिवस पर विद्यालय में आयोजित की गयी गोष्ठी
जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस पर रचना विशेष विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन जनजागरूकता रैली निकाली गयी जिसको जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) मंजू पासवान व समाजसेविका डा. विमला सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकलांग बच्चे ‘आओ मिलकर करें संकल्प, जनजागरूकता एक विकल्प, विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है, मानव मानव एक समान, विकलांगता का मिटे निशान’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय से निकलकर मानिक चौक, राजा साहब फाटक, अटाला मस्जिद होते हुये शाही किले पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी जहां जिला समन्वयक श्रीमती पासवान ने कहा कि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुये उनकी क्षमताओं को देखना चाहिये जिससे सामान्य व विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। इसके बाद रैली विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के पूर्व विद्यालय परिसर में गोष्ठी आयोजित हुई जहां विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने विशेष बच्चे की दशा में सुधार के कई कारगर उपाय बताया। गोष्ठी में मंजू पासवान, डा. विमला सिंह, सद्भावना क्लब के अध्यक्ष त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, फूलचन्द मौर्य, जतन मौर्य, सुशील स्वामी सहित तमाम ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर सुनील गुप्ता, प्रवक्ता डा. संतोष सिंह, सचिन यादव, ब्रजराज सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अजय वर्मा, अरविन्द यादव, अम्बे देवी, गुलाम अब्बास जैदी, रवि रंजन, जितेन्द्र, दामिनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली का समापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने किया।