राज्यकर्मियों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर भरी हूंकार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_533.html
22 व 23 को हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारीः राकेश श्रीवास्तव
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिये संगठन विवश होकर संघर्ष कार्यक्रम घोषित किया है जिसके अन्तर्गत सोमवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। जिला चिकित्सालय से निकली रैली सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, सद्भावना पुल, जोगियापुर, सिविल लाइन, पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, सीएमओ आफिस, उद्योग विभाग, कृषि विभाग से होते हुये कलेक्टेªट परिसर में स्थित विकास भवन, टेªजरी, चकबन्दी आदि कार्यालयों का चक्रमण किया जिसके बाद कलेक्टेªट परिसर में ही रैली का समापन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 22 व 23 दिसम्बर को प्रदेश नेत्तृव के आह्वान पर पेन डाउन सांकेतिक अघोषित हड़ताल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर सभी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं। साथ ही कलेक्टेªट परिसर में प्रातः 10 बजे से सभा किया जायेगा। रैली में सीबी सिंह, इं जीएन दूबे, उपेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, ओम प्रकाश, सभाजीत यादव, पारसनाथ यादव, महालक्ष्मी वर्मा, आशा देवी, कामेश्वर सिंह, बदरे आलम, धर्मराज सिंह, रमेश चन्द्र यादव, रामलखन पाल, शिवशंकर, प्रदीप सिंह, अनिल यादव, लालचन्द्र, राजेश यादव, हीरा लाल आजाद, राजबली यादव शामिल रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष एवं मंत्री ने सभी कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया है।
