aajtaktimes

बेडरूम में कैमरा लगा कर निजी पलों को देखते थे पड़ोसी,अरेस्ट

इंदौर , एएनएस ।अब आप अपनें बेडरुम में भी महफूज नहीं है. इंदौर में एक दम्पत्ति का उनके ही बेडरुम में मोबाईल से वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया. पीड़ित दम्पत्ति ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई. जांच के बाद पुलिस नें दम्पत्ति की शिकायत पर उनके तीन पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पति-पत्नी को भनक भी नहीं लगी की कब कैमरे की तीसरी आंख नें उनके निजी पलों को कैद कर लिया. जब पता चला तो काफी देर हो चुकी थी. उनके बेडरुम का वीडियो वाट्सअप पर वायरल हो चुका था. जब अपना ही वीडियो उन्होंने सोशल साइट्स पर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गये.
घटना इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके की है. पडोस में रहने वाले कन्हैयालाल सुरारे नें चुपके से वीडियो बना लिया. और उसके बाद अपने वाट्सएप ग्रुप पर अपलोड कर दिया. जिसे उसी के दो दोस्तों विजय कराडे और गणेश पल्ले ने दूसरे ग्रुप में अपलोड कर दिया. पुलिस नें कन्हैया सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाईल से वीडियो क्लीपिंग बरामद की ।

Related

UP 8897728743308534516

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item