दबंग लड़की ने मामूली बात पर शोरूम में जमकर की तोड़फोड़
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_57.html
यूपी के मेरठ में एक लड़की ने दबंगई दिखाते हुए एक शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गई। दरअसल लड़की शोरूम से शर्ट का एक पैकेट लेकर गई थी लेकिन पैकेट में एक शर्ट कम निकलने पर उसका शोरूम के मालिक से विवाद हो गया।
यह मामला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र की सेंट्रल मार्किट में एक लडकी का शोरूम संचालक से स्कूल ड्रैस के पैकेट में एक शर्ट कम निकलने को लेकर विवाद हो गया। शोरूम मालिक से विवाद के बाद लड़की वहां से चुपचाप चली लेकिन कुछ ही देर में वह लड़की अपने हाथ में क्रिकेट बैट लेकर दुकान में पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। लड़की ने दुकान के सारे शीशे तोड़ दिए
दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी और दुकान में तोड़फोड़ करती रही। बहुत मुश्किल से एक व्यक्ति लड़की को दुकान से बाहर खींच कर ले गया जिसके बाद लड़की मौके से फरार हो गई। पीडित शोरूम मालिक की मानें, तो जिस लड़की ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की है उसका नाम बरखा है। दुकानदार ने अपनी दुकान में हुई इस तोड़फोड़ की शिकायत थाने में कर दी है।