तालिबान सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर मारा गया: अफगान अधिकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_61.html
काबुल। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने दावा किया है कि तालिबान सरगना आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में घायल होने के बाद मारा गया। अधिकारी ने शुक्रवार को तालिबान सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह बुधवार को तालिबान कमांडरों की आपस में हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
तालिबान सरगना मुल्ला मोहम्मद उमर के जुलाई में मारे जाने के बाद मंसूर को इसका सरगना बनाया गया था, जिससे गिरोह में असंतोष उपजा था और यह दो धड़ों में बंट गया था।

