aajtaktimes

युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा रेप

जयपुर के बस्सी थाना इलाके में शादी का झांस देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के बाद आखिर में जब युवक ने शादी से मना कर दिया तो पीडि़ता ने इस्तगासे के जरिए आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इलाके में बांस खोह की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के आरोप है कि उसकी दो साल पहले बीलपुरा निवासी कमलकांत शर्मा से मुलाकात हुई। इस दौरान कमलकांत ने युवती से नजदिकियां बढ़ाना शुरू कर दिया और प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी दो साल तक युवती से शादी करने का झांस देकर उसको अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। आखिर में जब युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो युवक साफ मुकर गया। इससे आहत होकर पीडि़त ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Related

news 1850736553031106587

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item