aajtaktimes

कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है

AZMI RIZVI
BARABANKI | व्यापारी कौम सबसे दयालु व सामजिक सरोकारों से राब्ता रखती है। हमे अपनी मदद खुद करनी होगी। जब तक संगठित नहीं होंगे समस्याएं पीछा नहीं छोड़ेंगी। उक्त बाते प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने जैदपुर कस्बे मैं व्यापारियों की आम सभा में कही। अवसर था एक व्यापारी की मदद के लिए छोटे छोटे व्यापारियों द्वारा एकत्र की गयी राशि 61100 को गुलाम वारिस पुत्र मरहूम मो सफी जैदपुर को इमदाद देना का ।
ज्ञात हो की पिछले शनिवार की रात नगर पंचायत  की बाज़ार में गुलाम वारिस की बिसातखाने की दुकान आग से जल कर राख हो गई। कस्बे के व्यापारियो ने एक साथ निकल कर इमदाद की राशि इकट्ठा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री ने कहा एकजुट होकर कोई भी काम हो तो समस्याओ का निस्तारण हो सकता है। उन्होंने कहा क़ि कैम्प लगा कर लाइसेंसों का रिनिवल करवाना चाहिए। जैदपुर के महामंत्री शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा क़ि छोटी छोटी सहायता से बड़ी से बड़ी मदद हो सकती है। क़स्बा अध्यक्ष मिस्बॉ उर अंसारी ने कहा हर व्यापारी को व्यापार मंडल के द्वारा संचालित बीमा पालिसी लेना चाहिए ताकि छोटी मोटी घटनाओ से व्यापार संरक्षित हो सके। सोमवार को साप्ताहिक बंदी मुकमल करने पर जोर दिया गया।
 इस अवसर पर रोड को अतिक्रमण से मुक्त रखने की बात भी कही गयी जिसका व्यापारियों ने समर्थन किया। अध्यक्ष सगिर अमानुल्ला, सालिम नेता ,परवेज खान, चांद बाबू, मोहम्मद अहमद,बब्बू  शौकत अली अंसारी, मंत्री डब्बू जायसवाल , बाबा अजमत, लाडू , दीपक निगम नेता, जाबिर अंसारी, रामलखन गौतम, राजन बक्सोर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज सहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे। सालिम नेता ने कहा क़ि अगला बीमा कैम्प 31 दिसंबर व 1 जनवरी को लगाया जायगा जिसका सभी व्यापारीयो ने स्वागत किया । डब्बू जायसवाल ने सभा का संचालान किया और कहा कि हम सब एक है व्यापारी एक साथ है ।

Related

UP 1573211941099194669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item