जैदपुर में पुलिस की मिलीभगत से खनन माफियाओ का बोलबाला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_674.html
![]() |
| DEMO PIC |
बाराबंकी।जैदपुर थाना क्षेत्र में मिटटी खनन माफिया पूरी तीह सक्रिय है अवैध खनन पर सख्त रोक के बावजूद पुलिस की मिली भगत से खुले आम मिटटी की सप्लाई की जा रही है परन्तु पुलिस देखकर भी अन्जान है।
स्थानीय थाना जैदपुर में पिछले कई महीनों से मिटटी का अवैध कार्य सुबह से शाम तक पुलिस की मिलीभगत से होता है सूत्रों ने बताया कि पुलिस उन लोगों की ट्रालियों को पकडती है जिनसे पैसे नही मिलते है। खनन कर पुलिस के मुह लगे लोग खुले आम ट्रालियों से मिटटी की सप्लाई कर रहे है ओर पुलिस खनन पर रोक लगाने हेतु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मिटटी खनन करने हेतू एक ट्राली से 350रू0 तो किसी से 400 रू0 लेती है। खनन के इस कार्य हेतु थाने के मुंशी व सिपाहियों द्वारा लेन देन से होता है।और ट्रालिया थाने के सामने खुले आम फरराटे भरती रहती है। और पुलिस अपनी आखें बन्द किये शासन के सख्त आदेशो को दर किनार रख तमाशा देख रही है। दिनों रात मिटटी खनन कर बेची जा रही है। आखिर पुलिस मिटटी खनन कर बेचने वालों पर इतनी मेहरबान क्यों है ?

